इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बढ़ाई नजदीकी,शादी के लिए बनाया दबाव और किया दुष्कर्म-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया से दोस्ती कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि इंस्टाग्राम पर आरोपी से उसकी वर्ष 2022 में जान पहचान हुई। लगातार जुड़े रहने के चलते दोस्ती हो गयी। जिसके चलते आरोपी ने उसे वर्ष 2023 में अजमेर बुलाया। जहां पर उसे शादी के लिए दबाव बनाया। जिस पर पीडि़ता ने उसे सेाचने समझने का समय मांगा।

 

पीडि़ता के अनुसार आरोपी वर्ष 2024 के मई महीने में उसके घर पर आया और उसके साथ इच्छा के विरूद्ध जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जिसके उसने वीडिय़ो,फोटो बना लिए। पीडि़ता ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे शादी के लिए दबाव बनाता रहा और लगातार दुष्कर्म करता रहा। जिससे वह परेशान हो गयी और अपनी आपबीती परिजनों को बतायाी। जिसके बाद पीडि़ता ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!