रास्ता रोककर युवक के सिर पर कड़े से किया वार-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रास्ता रोककर मारपीट करने और सिर पर वार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में शिवबॉडी क्षेत्र में रहने वाले बाबुलाल पुत्र पृथ्वीराज रेगर ने तुषार नवल, मंजुदेवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 फरवरी की रात को करीब साढ़े आठ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी माँ-बेटे ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ अभद्रता की। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की ओर सिर पर कड़े से वार किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!