
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशों और नेतृत्व में आज बीकानेर पुलिस ने केन्द्रीय कारागृह में सर्च अभियान चलाया। बीकानेर पुलिस द्वारा बंदियों के पास किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री की मौजूदगी को लेकर यह सर्च चलाया गया। शाम 5:40 बजे से 7 बजे तक यह सर्च चलाया गया।



जिसमें बीकानेर जिले के 85-90 पुलिसकर्मी, आरएसी के जवानों द्वारा अलग-अलग टीमें बनकार समस्त वार्डों और बंदियों की तलाशी ली गयी। इस दौरान कोई भी प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली।

इस दौरान एडिशनल एसपी चक्रवर्ती राठोड़, सीओ सदर आईपीएस अनुष्ठा कालिया, जेल अधीक्षक अभिषेक शर्मा, सीओ सिटी अनुज डाल, तहसीलदार नीतिशकांत, एसएचओ कोटगेट, बीछवाल नयाशहर जेएनवीसी सदर, एमपी नगर, गंगाशहर मय पुलिस ज़ाब्ता सेंट्रल जेल बीकनेर की सघन तलाशी ली गई।



