वाहन रैली में गूंजता रहा ‘बोली थी भारत की नारी’ गीत, हाथों में तिरंगा और भगवे ने भरा जोश, जगह-जगह हुआ स्वागत, देखें तस्वीरें और वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 19 मार्च को भारतीय नवसंवत्सर लगेगा। यह 2083 का नवसंवत्सर है। जिसको धूमधाम से मनाने की तैयारियां की जा रही है। जगह-जगह निमंत्रण सभा के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सपरिवार आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। वहीं शहर के मुख्य मार्गो, चौक चौराहों और ऐतिहासिक विरासतों को सजाया गया है।

नववर्ष से पूर्व आज 17 मार्च की शाम को पुष्करणा स्टेडियम से भव्य वाहन रैली निकाली गयी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में वाहन मौजूद थे। हाथों में तिरंगे और भगवा ध्वज लिए लोग जय श्री राम को नववर्ष के गीतों पर झुमते हुए दिखाई दिए।

वाहन रैली पुष्करणा स्टेडियम से रवाना होकर नत्थुसर गेट, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी मंदिर, कोटगेट, केईएम रोड़, बड़ा हनुमान जी मंदिर, हैड पोस्ट ऑफिस, रोशनीघर चौराहा, चोखुंटी ओवरब्रिज होते हुए जस्सुसर गेट पर संपन्न हुई। इस दौरान रैली का रास्ते में कई जगह पर स्वागत किया गया।

जस्सुसर गेट पर रैली में शामिल लोगों का अभिनंदन के साथ हुआ समापन
रैली का समापन जस्सूसर गेट के अंदर स्थित मूलचंद पारीक सर्किल पर हुआ, जहां चुरा परिवार द्वारा सभी रैली प्रतिभागियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। चुरा परिवार की ओर से राम कुमार चुरा, सुरेन्द्र चुरा, एड. हरिनारायण, लक्ष्मी नारायण, एड. नितिन, श्याम सुन्दर, गोविंद नारायण, दीपक व्यास, रामरतन पुरोहित एवं एड. मोहित चुरा ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं अभिनंदन कर सभी का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विभिन्न संगठनों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। स्वागत कार्यक्रम में टीम धरणीधर से दुर्गा शंकर आचार्य (तनू काका), विप्र फाउंडेशन से राम स्वरूप हर्ष, मनोज पारीक एवं कैलाश सारस्वत, शिक्षक संघ से रामनाथ व्यास तथा डेरुमाता मंदिर प्रन्यास से जेठादास पुरोहित, राम रत्न पुरोहित एवं एड. मनोज पुरोहित विशेष रूप से उपस्थित रहे। समूची रैली ने यह संदेश दिया कि बीकानेर शहर धर्म, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण के लिए एकजुट है और आगामी धर्मयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर वर्ग पूरी तत्परता के साथ जुटा हुआ है।

 

ये रहें वाहन रैली में शामिल
कार्यक्रम संयोजक उमेश व्यास, समिति अध्यक्ष गणेश बोथरा, उपाध्यक्ष राजेश चुरा, महामंत्री भंवर पुरोहित,नवीन सिंह, महामंडलेश्वर सरजू दास जी, रवि शेखर मेघवाल, महावीर रांका, चंद्रेश हर्ष, भगवान सिंह मेड़तिया, वेद व्यास, बजंरग तंवर,जसराज सिंवर, विजय उपाध्याय, मुकेश पंवार, सांगीलाल गहलोत, पवन सुथार, गणेश मोहन व्यास, निर्मल गहलोत, विक्रम राजपुरोहित, प्रणव भोजक सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

गूंजता रहा वेद व्यास का गीत, ‘बोली थी भारत की नारी’
वाहन रैली में पुष्करणा स्टेडियम से जस्सुसर गेट तक डीजे पर लगातार जोश और उत्साह से भरने के लिए डीजे पर गीत बजते रहें। जिसमें वेद व्यास का इस नववर्ष पर गाया हुआ गीत बोली थी भारत की नारी सबसे ज्यादा पसंद किया गया। जैसे ही यह गीत डीजे पर बजता तो रैली में मौजूद लोग साथ-साथ गाते हुए रैली में जोश भरते हुए दिखाई दिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!