नई सड़क नहीं आ रही रास,मलबा और कचरा पसरा तो बिगड़ गए हालात-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पहले तो जनता नई सड़कों के लिए चक्कर निकाले और फिर बन जाए तो वहां पर गंदगी और मलबे का ढ़ेर लग जाने की खबर सामने आयी है। खबर रामपुरा बाईपास से जुड़ी है। जहां पर लालगढ़
फाटक से पूगल रोड़ की तरफ जाने वाली सड़क कुछ समय पूर्व ही बनी थी लेकिन नई सड़क शायद कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। लोगों ने सड़क के किनारों पर दूसरी जगह पर लाकर मलबा फेंकना शुरू कर दिया है।

इसको लेकर भाजपा लालगढ़ मंडल के महामंत्री विश्वजीत पंवार ने आक्रोश व्यक्त किया है। पंवार ने कहा कि कुछ समय पूर्व ही सड़क बनी थी लेकिन कुछ लोग इस सड़क को खराब करने पर तुले हुए है और दूसरी जगहों से लाकर मलबा इस सड़क पर फेंक रहे है। विश्वजीत पंवार ने निगम से मांग की है कि इस मलबे को हटाकर सड़क को साफ किया जावे साथ ही भविष्य में फिर से ऐसी गंदगी ना हो ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। सड़क पर मलबा होने के चलते राहगीरों को परेशानी हो रही है और कई बार इस मलबे के कारण दुर्घटना और जाम सी स्थिति भी बन जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!