व्यक्ति को निकाली जाति सूचक गालियां, मारपीट कर छीनी चैन और पैसे-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट कर सोने की चैन, पैसे छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में कावनी गांव के रहने वाले समेराराम पुत्र अर्जुनराम ने सोहनसिंह, जितुसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 27 फरवरी की दोपहर को 2 बजे के आसपास कावनी से नाल रेाड़ की है।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि दोपहर को वह अपने खेत जो कि कावनी से नाल रोड़ पर है, खेत जा रहा था। इस दौरान आरोपी ने उसे जाति सूचक गालियां दी। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर सोने की चैन, पर्स में रखे तीन हजार रूपए छीन लिए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने देशी भाषा में उसे जाति सूचक गालियां दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!