Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चोरों द्वारा घरवालों की मौजूदगी में वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में इन्दपालसर बड़ा निवासी राधेश्याम सुथार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना इन्दपालसर बड़ा में 18 जनवरी की रात को साढ़े ग्यारह बजे के आसपास की हे। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि वह ढ़ाणी में अपने परिवार के साथ सो रहा था। इस दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर में रखी अलमारी से सोने, चांदी के आभूषण व 60 हजार रूपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




