ना तेरा ना मेरा ये है हम सब का के स्लोगन के साथ शहर की अनूठी एकता का उदाहरण पेश करेगा नगर बीकाणा-Bikaner News

Bikaner News पुष्करणा ओलंपिक सावा
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज बीकानेर में पुष्करणा ओलंपिक साावा है। जिसको लेकर अलसुबह से ही शहर के चौक और पाटे गुलजार है। गली मोहल्लों में रौनक के साथ परंपरागत गीतों की धुन सुनाई दे रही है। दोपहर ती बजे के बाद माहौल उत्साह से भर जाएगा। मोहता चौक से नत्थुसर गेट की ओर जाने वाले रास्ते पर अनेक जगहों पर बाकायदा मंच तैयार किए गए है। जहां पर विष्णुरूपी दूल्हों का स्वागत किया जाएगा साथ ही पुरस्कारों का बौछार होगी। चौक-चौक और गली मोहल्लों में इसके लिए विशेष तैयार की गयी है।

 

बाहर से आए मेहमान भी शहर की परंपरा देखकर गदगद है कि सामूहिक आयोजन में पूरा शहर ही एक छत बन गया है। ना कोई जातिय भेदभाव और ना ही अपना पराया बल्कि जो भी है हम सब का है।
ऐसे में बारह गुवाड़ चौक में कल्ला परिवार द्वारा दूल्हों का सम्मान होगा। रमक झमक की और से भी विष्णुरूपी दूल्हों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। नत्थुसर गेट के अंदर कर्मवान फाउंडेशन प्रथम आने वाले दूल्हे को बाइक देंगे। वहीं जोशी आईसक्रीम पार्लर के आगे मनीष पुरोहित नटसा द्वारा बारातियों को साड़ी और दुपटे भेंट किए जाएगा।

 

सामाजिक संस्थाएं लगातार कन्याओं के विवाह में बढ़ चढ़कर सहयोग कर रही है ।
पुरे शहर को रंग बिरंगी रोशनी के साथ नए अंदाज के पर्दो से सजाया गया है। जो कि देखते ही दिल खुश कर देते हैं। नगर विधायक खुद शहर में घूम-घूमकर व्यवस्था को परख रहें है। ऐसे में आज का ऐतिहासिक दिन शहर की एकता का अनूठा उदाहरण पेश करेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!