मिडिल ईस्ट के युद्ध को लेकर केन्द्र सरकार हुई गंभीर, कल पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, विभिन्न मुद्दों पर होगा मंथन-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। मिडिल ईस्ट में करीब एक महीने से युद्ध जारी है। ईरान पर ईजराइल और अमेरिका लगातार हमले कर रहे है। वहीं ईरान भी लगातार पलटवार कर रहा है। लगातार जारी युद्ध के चलते कई देशों में पेट्रोलियम पदार्थो को लेकर संकट होना शुरू हो चुका है। पडोसी देश पाकिस्तान में भंयकर किल्लत हो गयी। ऐसे में भारत में भी केन्द्र सरकार अलर्ट मोड़ पर आ गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इसमें ईरान जंग के बाद बिगड़े हालात पर चर्चा संभव है। चुनावी राज्यों के सीएम इसमें शामिल नहीं होंगे।

 

मोदी ने 24 मार्च को राज्यसभा में कहा था कि ईरान जंग जारी रही तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। आने वाला समय कोरोनाकाल जैसी परीक्षा वाला होगा। केंद्र और राज्य को मिलकर काम करना होगा। वहीं, सरकार ने आज देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी की खबरों को खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि दुनिया में कुछ भी हो जाए, भारत के पास 60 दिन का पेट्रोल, डीजल है। सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही किल्लत की खबरों को प्रोपेगैंडा बताया है, जिसका मकसद बाजार में ‘पैनिक बाइंग’ शुरू कराना है। मंत्रालय ने कहा कि शॉर्टेज की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!