Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्विफ्ट और स्कार्पियों की भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू के गौडू गांव की है। जहां पर आमने-सामने से स्विफ्ट और स्कार्पियों की भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में चार स्कूली बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों अनियंत्रित गाडिय़ां आपस में टकराकर सड़क से नीचे उतर गईं।


बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार में गौडू निवासी अपने और भाई के बच्चों को परीक्षा दिलाकर ढाणी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खाजूवाला की तरफ से आ रही एक स्कार्पियो से उनकी कार टकरा गई। स्विफ्ट में सवार अभिनंद, विवेक, वर्षा, रितु और मनोज बिश्नोई घायल हो गए। इन सभी को बज्जू उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया।



