Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आवरा कुतों द्वारा दो साल की बच्ची पर हमला करने की खबर सामने आयी है। इस हमले में मासूम बच्ची बुरी तरीके से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर किया गया है। मामला अनूपगढ़ के गांव 4 ए से जुड़ा है। जहां पर दो साल की मासूम पर कुतों ने हमला करते हुए बच्ची के चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। गंभीर रूप से घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार, हर्षिता अपनी दो बड़ी बहनों प्रीता और हिमांशी के साथ आंगनबाड़ी केंद्र से घर लौट रही थी। घर से लगभग 200 मीटर पहले एक आवारा कुत्ते ने हर्षिता पर अचानक हमला कर दिया। हर्षिता की दोनों बहनें भागकर घर पहुंचीं और परिवार को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही हर्षिता की दादी राजू देवी और गांव के युवक विनोद कुदावला मौके पर पहुंचे। उन्होंने हर्षिता को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया।



