Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोते समय ह्दयगति रूकने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में 19 मार्च की सुबह 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बध्ंा में लक्ष्मणगढ़ सीकर के रहने वाले राकेश ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई विशाल मकान में सो रहा था। सोते समय ही उसके भाई की ह्दयगति रूक गयी। जिसके चलते उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





