सादगीपूर्ण विवाह बना मिसाल, मात्र एक रुपया और नारियल में तय हुआ रिश्ता-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के दो परिवारों ने सादगी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। बीकानेर के शिवबाड़ी क्षेत्र निवासी मुकेश धोलपुरिया, सुपुत्र सोहन लाल धोलपुरिया, का विवाह अनीता, सुपुत्री रमेश कानखेडिय़ा, के साथ 14 मार्च 2026 को विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न हुआ।

 

परिवारजन एवं समाज के लोगों की उपस्थिति में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संस्कार सम्पन्न किए गए। इस विवाह की विशेष बात यह रही कि दोनों पक्षों ने दहेज प्रथा से पूर्णत: दूर रहते हुए केवल एक रुपया और नारियल को प्रतीकात्मक रूप में स्वीकार कर वैवाहिक संबंध स्थापित किया। सादगी और सामाजिक जागरूकता से सम्पन्न इस पहल को समाज में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

 

समाजजनों के अनुसार रेगर समाज में इस प्रकार की यह पहली शादी मानी जा रही है, जिसमें अत्यंत सादगी और मर्यादा के साथ विवाह सम्पन्न किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, केंद्रीय मंत्री के निजी सहायक तेजाराम मेघवाल, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, दौलत सहारण, विनोद धवल, देवेंद्र तंवर ने वर वधु को आशीर्वाद देकर सराहना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!