Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लाखों की चांदी और हजारों की नकदी चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में खेतेश्वर बस्ती निवासी रामसिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना खेतेश्वर बस्ती गंगाशहर में 19 दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि मेरे चचेरे भाई के घर से अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर 1 किलो चांदी, चांदी के थाल, 40 हजार की नकदी व चार तोला आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




