Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों से अब आमजन भय में है। ऐसी ही खबर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के चौखुंटी फाटक के पास 11 जनवरी की शाम को 7 बजे से 12 जनवरी की सुबह साढ़े दस बजे के बीच की बतायी गयी है। इस संबंध में चौखुंटी क्षेत्र में रहने वाले मांगीलाल स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से 1 सोने का पंच, चांदी के चार सेट, चांदी के नोट, महिलाओं की 20 कीमती साड़ियाँ, पुरुषों के दस सूट, 30 हजार रूपए नकदी और, 15 चांदी की मूर्तियाँ जो कि गिफ्ट में मिली थी, उनको अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



