Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बिग्गा में 4 मार्च की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में निमेड़ा झोटवाडा निवासी विजय कुमार ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पिकअप को टक्कर मार दी। जिससे पिकअप चालक कमल घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



