Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में खेजड़ी कटाई रोकने के लिए सख्त कानून और तुरंत प्रभाव से खेजड़ी कटाई रोकने की मांग को लेकर महापड़ाव जारी है। आज नौवे दिन भी पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम महापड़ाव स्थल पर देखा जा रहा है। लगातार पर्यावरण महापड़ाव में पहुंचकर अपना समर्थन दे रहे है।


आज बायतू विधायक हरीश चौधरी भी महापड़ाव के समर्थन में पहुंचे। जहां पर चौधरी ने कहा कि जब राजस्थान में कुछ नहीं था तब भी खेजड़ी थी। चौधरी ने कहा कि खेजड़ी के बिना कुछ भी संभव नहीं है। ऐसे में हम खेजड़ी आंदोलन के पूर्ण समर्थन में है और जल्द से जल्द खेजड़ी के लिए कानून बनना चाहिए।
चौधरी के बोलने के बाद संतो ने एक बड़ी मांग कर दी। संतो ने चौधरी से कहा कि अगर आप भी चाहते है कि कानून बने और हमारे साथ है तो आप भी खेजड़ी के लिए विधानसभा में अपने साथियों के साथ बैठ जाओ और मांग करो कि खेजड़ी के लिए लिखित में दो तब ही उठेंगे।
संतो ने कहा कि इससे फायदा आपको ही होगा। संतो ने कहा कि आपने हमारा समर्थन किया इसके लिए आपको धन्यवाद देते हैं। संतो ने कहा कि राजनीति हमें आती नहीं है इसलिए हमारे साथ धोखा हो गया और पेच में पेच के चक्कर में फस गए।संतो ने कहा कि हमारे से ज्यादा ताकत आप में है और आप चाहो तो हो सकता है। संतो ने कहा कि धर्मनीति के तहत खेजड़ी के लिए ये काम करो।


