नयाशहर क्षेत्र में मिला नवजात का शव, फैली सनसनी-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में नवजात का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना जस्सुसर गेट क्षेत्र में कब्रिस्तान की और जाने वाले रास्ते की बतायी जा रही है। जहां पर शाम के समय एक कपड़े में लिपटे हुए नवजात का शव मिला है। जैसे ही इसकी सूचना आसपास के लोगों को मिली तो सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम ले जाया गया है। प्रथम दृष्टया नवजात का शव एक-दो दिन का ही लग रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को पीबीएम ले जाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!