कलक्टर ने दिए निर्देश, विकास कार्य में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त, जल्द करें कार्य पूर्ण-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की मासिक समीक्षा बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को सांसद एवं विधायक निधि के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो गए हैं उनके पूर्णता प्रमाण पत्र अति शीघ्र भिजवाएं और जो कार्य अभी शुरू नहीं हुए हैं, उन्हें शीघ्र शुरू करवा कर जियोटैग करवाने के निर्देश दिए।

 

जिला कलेक्टर ने अब तक स्वीकृत, प्रगतिरत और अप्रारंभ कार्यों की पंचायत समिति वार समीक्षा की और गत वर्षों के बकाया कार्यों का समायोजन अति शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई और कोताही ना बरती जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से इन कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों पर लेबर बढ़ाने और वर्ष 2024-25 तक के अपूर्ण कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

 

वृष्णि ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में स्वीकृत किए गए शौचालयों को अति शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी की और लंबित प्रकरणों का निस्तारण तीन से पांच दिनों में करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने ग्रामीण और विशेषकर सीमांत क्षेत्र के कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

 

 

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, एसीईओ पंचायती राज प्रियंका तलानिया, एसीईओ ग्रामीण विकास दलीप कुमार, अधिशासी अभियंता रामनिवास शर्मा, अशोक गहलोत सहित अन्य तकनीकी अधिकारी और जिले के सभी विकास अधिकारी समेत अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!