Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में रेल माला कॉलोनी के रहने वाले दिनेश दास ने भगवान राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 2 मार्च की शाम को रेल माता कॉलोनी की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी के साथ उसकी पुरानी रंजिश है। इसके चलते आरोपी ने उसके साथ मारपीट की । पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





