मोटर्स पार्ट्स के कर्मचारियों ने 20 लाख का सामान चोरी कर बेचा दूसरी जगह, चार कर्मचारियों पर आरोप-Bikaner  News

Bikaner  News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। करीब 20 लाख के मोटर्स पार्ट्स के सामान चोरी कर दूसरी जगह पर कम कीमत में बेच देने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में उप महाप्रबंधक त्रिभुवन ङ्क्षसह ने कन्हैयालाल छींपा, महेश उमावत, सुहेल, फेजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना महिन्द्रा मोट्र्स जयपुर रोड़ बीकानेर में जून 2023 से लगातार जारी है।

 

इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी महिन्द्रा मोट्र्स में काम करते है। परिवादी ने बताया कि जून 2023 से लगातार ये सभी स्टोर से सामान को चोरी करते हुए दूसरी जगह पर कम कीमत में बेच दिया। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने करीब 20 लाख रूपए का माल दूसरी जगह पर बेच दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!