Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रंग लगाने को लेकर नाबालिग के साथ बदसलूकी करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में डूंगरगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़त ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 4 मार्च की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास वह अपने घर से निकली तो आरोपी युवक ने उसका जबरन रास्ता रोका और उसे पकड़ते हुए बदसलूकी से रंग लगाया।


ारोपी ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए, शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पीडिता ने अपने घर जाकर अपनी माँ को सारी बात बताई। पीडि़ता का भाई आरोपी युवक के घर ओलमा देने गया तो वह घर नहीं मिला। अगले दिन 5 मार्च की शाम करीब 7.30 बजे आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ लोहे की रॉड लेकर उसके घर में घुसे, और गालियां देते हुए तोड़ फोड़ करने लगे।
उसकी माता व भाई बाहर आए तो आरोपियों ने भाई व माँ के साथ मारपीट करते हुए चोटिल कर दिया। आरोपियों उसे व उसके परिजनों के घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।



