Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्कूल गई एक नाबालिग के साथ मनचले द्वारा छेड़छाड़ करने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर नाबालिग स्कूल गई हुई थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार कार से उतरे एक युवक ने नाबालिग से छेड़छाड़ की। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकडऩे का प्रयास किया और जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मनचले युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं एक युवक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





