ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, हाथ कटकर हुआ अलग, एम्बुलेंस के इंतजार में तड़पता रहा घायल, देखे वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो जाने की खबर सामने आई है। घटना व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र के पवनपुरी में आर्य हॉस्पिटल के आसपास की है। जहाँ पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति का हाथ कटकर अलग हो गया।

 

इस संबंध में व्यास कॉलोनी थाने के धर्मवीर ने जानकारी देते हुए बताया की पवन पूरी क्षेत्र में व्यक्ति कट गया, जिसका हाथ पूरी तरीके से कट कर अलग हो गया। घायल व्यक्ति गंगाशहर क्षेत्र का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार था।

आसपास के लोगो के सहयोग से पुलिस की गाड़ी के माध्यम से घायल को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया है, जहाँ घायल का इलाज किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि सूचना देने के क़रीब आधे घंटे बाद भी एम्बुलेंस आधे घंटे तक मौके पर नहीं पहुँची। जिसके चलते घायल व्यक्ति तड़पता रहा और हाथ खून से रिसता रहा। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगो ने अन्य गाड़ी के माध्यम घायल को अस्पताल भिजवाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!