Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार्य करते समय अचानक दीवार गिर जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के भादू पेट्रोल पंप के पास पलाना में 13 मार्च की शाम की है। इस सम्बंध में सिने मैजिक के पीछे रहने वाले मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता गुलाराम कार्य कर रहे थे। इस दौरान उसके पिता पर दीवार गिर गयी। जिसके चलते उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





