Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। खेजड़ी की छंगाई करते समय गिर जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के सुईं गांव की रोही की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे रजन पुत्र रमेश ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता रमेश खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इस दौरान खेजड़ी की छंगाई करते समय उसके पिता गिर गए। जिसके कारण उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





