Bikaner News 
धर्मयात्रा को लेकर तैयारियां जोरो शोरों पर
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में 19 मार्च को नववर्ष पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष धर्मयात्रा आयोजित की जाएगाी। धर्मयात्रा को लेकर नववर्ष समारोह समिति से जुड़े लोग लगातार निमंत्रण दे रहे हैं। इसी कड़ी में कल रविवार की देर शाम को बारहगुवाड़ चौक में निमंत्रण सभा आयोजित की गयी। जिसमें नववर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा, पंडि़त नथमल पुरोहित, पुजारी बाबा, टेकचंद बरडिय़ा, भाजपा नेता गोकुल जोशी, रोड़ा महाराज मंंच पर मौजूद रहें।

सभी ने एकस्वर में धर्मयात्रा को सफल बनाने का आव्हान करते हुए ज्यादा से ज्यादा सख्या में धर्मयात्रा में पहुंचने का निवेदन किया। बोथरा ने कहा कि नववर्ष पर सभी प्रेम भाईचारे से धर्मयात्रा में शामिल हों। वहीं टेकचंद बरडिय़ा ने कहा कि नववर्ष पर सभी लोग अपने घरों में पकवान बनाए और रंगोली, सजावट के साथ इसका स्वागत करें और शाम को धर्मयात्रा में शामिल हो। भाजपा नेता गोकुल जोशी ने कहा कि हम सभी एकजुट होकर इसमें शामिल हो और धर्मयात्रा को सफल बनाए। जोशी ने कहा कि बीकानेर से एक संदेश देशभर में जाने चाहिए कि बीकानेर जेसी धर्मयात्रा कहीं नहीं होती है।

 

सजाए जा रहे है चौक-चौराहे और गली मोहल्ले
धर्मयात्रा को लेकर निमंत्रण के साथ सजावट का कार्य भी जोरो शोरों से किया जा रहा है। शहर के चौक, गली मोहल्लो में भगवा पतकाएं और ध्वज लगाकर नववर्ष के स्वागत की तैयारियां की जा रही है। शहर के प्रमुख मार्गो के चौहरों को भगवा पताकाओं से सजाया गया है। वहीं भाजपा नेता विजय उपाध्याय और उनके सहयोगियों द्वारा पूगल रोड़, गजनेर, रोड़, मुरलीधर व्यास कॉलोनी में मुख्य मार्गो पर भगवा ध्वज लगाकर सजावट की गयी है। इस दौरान जितेन्द्र गहलोत, किशन वाल्मीकि, राजेन्द्र शर्मा, अर्जुन, राजमोहन, आकाश लोहिया आदि मौजूद रहें। विजय उपाध्याय ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य मार्गो पर बड़े-बड़े ध्वज लगाकर सजावट की जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!