करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खाजूवाला क्षेत्र के गांव 7 पीएचएम में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खेत में सरसों की फसल में पानी देते समय ये हादसा हो गया। दरअसल किसान अपने खेत में पाइप लाइन बदल रहा था तभी ऊपर से 11 हजार केवी बिजली लाइन गुजर रही थी जिसकी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

मृतक किसान की पहचान 7 पीएचएम निवासी 60 वर्षीय रामलाल मेघवाल पुत्र रामायण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी लाइन के संपर्क में आने से किसान को तेज करंट लगा। घटना के बाद आसपास के किसानों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!