Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में व्यक्ति पर कातिलाना हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना चोखुंटी पुलिया के नीचे की है। जहां पर देर रात को कार सवार साजिद भुट्टो कार से जा रहा था। इस दौरान घात लगातार बैठे कुछ लोगों ने पिकअप से उस पर हमला किया। पहले कार को टक्कर मारी। जिसके बाद साजिद पर हमला किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि वह अपनी कार से घर जा रहा था। इसी दौरान चौखुटी पुलिए के नीचे पहले से घात लगाकर बैठे युवकों ने कैम्पर गाड़ी से आकर उस पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके पर कैम्पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर नया शहर थाना अधिकारी कविता पूनिया और जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना अधिकारी बिक्रम तिवाड़ी मौके पर पहुंचे और दोनों गाडिय़ों को कब्जे में लेकर नया शहर थाने पहुंचाया। घायल युवक का इलाज पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में जारी है। घटना की खबर फैलते ही ट्रॉमा सेंटर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



