Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डिजीटल होते जमाने में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। साइबर ठग बड़े शातिर तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे है। ऐसा ही मामला सामने आया है जेएनवीसी क्षेत्र से। इस सम्बंध में साइबर पुलिस थाने में मरूधर नगर के रहने वाले सुरेश कुमार सोंलकी ने अज्ञात ठग के खिलाफ साइबर ठगी का मामला दर्ज करवाया है। घटना 19 अक्टूबर की है। परिवादी ने बताया कि ठग ने योनो एप अपडेट करने के नाम पर उसे अपने विश्वास में लिया।


जिसके बाद साइबर ठग ने उसके खातेसे चार लाख बीस हजार सात सौ रूपए निकाल लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान फस्र्ट न्यूज आपको आगाह करता है कि मोबाइल पर ऐसे किसी भी फोन,मैसेज का जवाब देने से बचे जो कि किसी अनजान नंबर द्वारा बैंक से जुड़ी जानकारी से जुड़ा हो अन्यथा आप भी साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।






