Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खेजड़ी के लिए कठोर कानून की मांग को लेकर लगातार महापड़ाव जारी है। आज महापड़ाव का चौथा दिन है और आमरण अनशन का तीसरा दिन है। करीब 500 लोगों का आमरण अनशन लगातार जारी है। इसी बीच बीती रात को पर्यावरण प्रेमियों ने कैंडल मार्च निकाला। सैकड़ों युवाओं का हुजुम महपड़ाव स्थल से रवाना होकर सार्दुल ङ्क्षसह सर्किल, केईएम रोड़, स्टेशन रोड़ होते हुए कई स्थानों से गुजरते हुए वापिस महापड़ाव स्थल पर पहुंचा।


वहीं दूसरी और निवर्तमान पार्षद मनोज विश्नोई ने वीडियो जारी कर कहा कि अब हम जयपुर बंद करवाएंगे जिसको लेकर बातचीत की जा रही है। दूसरी और कल अनेक नेताओं ने इस महापड़ाव को समर्थन दिया। आज गुरूवार को अनशन का तीसरा दिन है और सुबह-सुबह हवन के साथ संतो के सानिध्य में दिनचर्या की शुरूआत की गयी है। हालांकि फिलहाल सरकार की और से कोई भी ठोस निर्णय की जानकारी सामने नहीं आयी है।



