दिनदहाड़े स्कूटी सवार महिला से बाइक सवार युवक छीन ले गए पर्स, सीसीटीवी में कैद हुई घटना-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में दिनदहाड़े महिला के पर्स छीन ले जाने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद आसपास लोग भय में है कि आखिर हम सुरक्षित कैसे रहेंगे। घटना 14 मार्च की दोपहर की है। दोपहर करीब दो बजे के आसपास मौसम विभाग के पास से स्कूटी सवार महिला अपने मासूम बच्चे के साथ जा रही थी।

 

इस दौरान पीछे-पीछे आ रहे नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने चलती गाड़ी से महिला के पास से पर्स को छीनकर फरार हो गए। पर्स छीनने के कारण महिला की स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिसके चलते महिला और उसकी बेटी के चोटें भी आयी है।

 

हालांकि गनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!