लोहे की एंगल से सिर पर किया वार, पीठ पर मारी जेई से, मुकदमा दर्ज-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जमीन पर कब्जे से टोकने को लेकर हमला करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कालु पुलिस थाने में कुजटी निवासी मानाराम ने ओमप्रकाश, रामेश्वरलाल, नेतराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कुजटी में 19 जनवरी की दोपहर को 1 बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसके पुश्तैनी मकान पर कब्जे की नियत से कांटो की बाड़ कर रहे थे। जब परिवादी ने पूछा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। प्रार्थी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि आरोपियों ने लोहे की एंगल से उसके सिर पर वार किया और पीठ पर जेई से तीन-चार चोट मारी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!