जान पहचान के चलते दिए गहने लेकिन वापस देने से किया इंकार-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अमानत के तौर पर दिए गए सोने चांदी के गहनों को वापस देने से मना करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लूणकरणसर पुलिस थाने में कुंभाणा बास राजपुरिया निवासी सुनीता बावरी ने प्रेम, राकेश, संतरी, अजय, पवन, सोना, राजु के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना लूणकरणसर में 23 दिसंबर 2025 की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि उसने अपने चांदी, सोने के आभूषण व नकदी रूपए अमानत के तौर पर सभलाए थे लेकिन जब वापस मांगा तो आरोपियों ने देने से मना कर दिया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!