कोहरे ने बदला बस का रास्ता, रास्ते से भटकी बस-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पश्चिमी राजस्थान में कोहरे का असर देखा गया। बीकानेर संभाग के श्रीगंगाानगर में कोहरे के चलते विजिबिलिटी 6 मीटर तक रह गयी। जिसके चलते बस रास्ता भटक गयी। घने कोहरे के कारण जयपुर से श्रीगंगानगर जा रही बस सादुलशहर (श्रीगंगानगर) की सड़क पर चली गई।

 

बाद में ड्राइवर ने बस को वापस मोड़ा। बीकानेर संभाग में कोहरे की दस्तक के साथ ही अब बादलों की आवाजाही भी जारी है। रविवार को आम दिनों के मुकाबले धूप कमजोर रही। ादलों के छाने से कई शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट, सर्द हवा कमजोर पडऩे से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले 5 दिन मौसम ड्राय रहने का अनुमान जताया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!