आतिशबाजी-मिठाई और भगवा ध्वज, ‘भाईला चालनों है धर्मयात्रा में’, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज गुरूवार को भारतीय नवसंवत्सर 2083 शुरू हो गया है। जिसके चलते लोग एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दे रहे है और लगाातर धर्मयात्रा में शामिल होने का आव्हान किया जा रहा है। वहीं 18-19 मार्च की रात 12 बजे गोकुल सर्किल पर हजारों युवाओं के जनसमूह ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई।

हाथों में भगवा ध्वज, मुख पर जय श्री राम, देशभक्ति गीतों पर थिरकते युवाओं ने रात 12 बजे ही आतिशबाजी के साथ एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। वहीं जस्सुसर गेट के बाहर भाजपा नेता राजकुमार किराडू द्वारा भी अपने घर के आगे आतिशबाजी कर बधाई और मंगलकामनाएं दी गयी। किराडू के घर के आगेक युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी।

 

वहीं अलसुबह से जारी बारिश के बीच धर्मयात्रा में जाने वाले लोगों का उत्साह कम नहीं है। आमजन अलसुबह से ही भगवे रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे है और एक-दूसरे से मिलते ही कहते हुए सुनाई दे रहे है कि भाईळा चालनों है धर्मयात्रा मे। एक स्वर और युवाओं का हुजुम तैयार जैसी स्थितियां अभी से बनती हुई दिखाई दे रही है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!