Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में आग लगाकर नुकसान करने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के ख्वाजा कॉलोनी में 19 फरवरी की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि राजा, विजेन्द्र, गणेश, पंकज, रामावतार एकराय होकर आए। आरोपियों ने उसके घर पर आग लगा दी। जिसके चलते उसके घर में रखे मोटर साइकिल, कूलर, पंखा, नगदी और जेवर सहित अन्य सामान जल गया। जिसके चलते उसे नुकसान हुआ है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





