Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बस में सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो जाने कीख्खबर सामने आयी है। जहां पर व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए चोटिल कर दिया। जानकारी के अनुसार अनूपगढ़-बीकानेर चलने वाली बस में छगन नाम का व्यक्ति बीकानेर से छतरगढ़ के लिए बस में चढ़ गया। इस दौरान चार युवक भी नशे की हालात में बस में चढ़े।


बस में सीट पर बैठने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद चार युवकों ने छगन नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बस में मौजूद ड्राइवर, कंडक्टर व अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। घायल छगन मेघवाल को उपचार के लिए छतरगढ़ के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



