दीक्षांत समारोह 13 को, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम को मिलेगी मानक पदाधि, 1694 को मिलेगी उपाधि, देखें वीडियो

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर का 22वीं दीक्षांत समारोह 13 मार्च को आयोजित किया जाएगा। कुलगुरू प्रोफेसर राजेन्द्र बाबू दुबे ने इस सम्बंध में प्रेस वार्त में इसकी जानकारी दी। कुलगुरू दुबे ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्ष राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े करेंगे ।

 

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के 22वीं दीक्षांत समारोह में 1496 विद्यार्थियों को स्नातक, 160 विद्यार्थियों को स्नातोतर, 38 विद्यार्थियों को विद्यावाचस्पति सहित कुल 1694 उपाधि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 17 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक व 2 विद्यार्थियों को कुलाधिक स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। कुलगुरू ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम को डॉक्टरेट की मानक उपाधि भी दी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!