जाति सूचक गालियां देकर की मारपीट, आधा दर्जन नामजद-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट कर जाति सूचक गालियां निकालने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लूणकरणसर पुलिस थाने में लक्ष्मीनारायणसर निवासी भीयाराम पुत्र चोखाराम ने रिपोर्ट दी है। घटना कांकड़वाला 27 दिसंबर की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि कालुराम,सुनील,बुधराम,विष्णु,बजरंग,अमित ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए जाति को निशाना बनाया और मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!