खरीदार बनकर आए और ले गए कीमती गहने-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आंखो में धूल झोंकते हुए कीमती गहने चोरी कर ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में उगमपुरा निवासी मनोज सोनी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। प्रार्थी ने बताया कि 22 मार्च को दोपहर को उनकी दुकान पर मनोज अपने भाईयों के साथ आया। रिपोर्ट में बताया गया कि 19 मार्च को एक अर्टिगा गाड़ी में तीन-चार लोग उनके घर आए थे और खुद को रिफाइंड सोना-चांदी खरीदने वाला बताया। इनमें से एक ने अपना नाम विजय बताया। आरोपियों ने सोना-चांदी देखा और एक-दो दिन में पैसे लेकर आने की बात कहकर विश्वास जीत लिया।

 

परिवादी ने बताया कि 22 मार्च को फिर से लोग आए और उन्होंने सोना दिखाने को कहा और जांच के दौरान चालाकी से घर के अंदर रखे थैले से रिफाइंड सोना-चांदी के दो पैकेट चुरा लिए। चोरी करने के बाद बदमाश यह कहकर निकल गए कि वे थोड़ी देर में माल लेने वापस आएंगे, लेकिन शाम तक नहीं लौटे। शक होने पर परिवार ने जांच की तो दो पैकेट गायब मिले।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!