Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज नवनियुक्त एसपी मुदृल कच्छावा ने पदभार ग्रहण किया। भाजपा नेताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा से शिष्टाचार भेंट कर उनके बीकानेर में पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। आज की मुलाकात में भाजपा नेता मोहन सुराणा, मनीष सोनी, कुणाल कोचर, पंकज अग्रवाल, देवेंद्र तंवर, अमित चोपड़ा, सुरेंद्र कोचर, विमल पारीक उपस्थित रहे।





