Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में आदर्श कॉलोनी निवासी गिरधारी पुत्र स्व. प्रीतमदास ने भालेन्द्र, कन्हैयालाल, दीनानााि, मनोरामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना उप पंजीयन कार्यालय की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर षडंयत्रपूर्वक तरीके से जमीन हड़प लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



