Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फर्जी टिकट जारी कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में राजनगर हाल मुख्य प्रबंधक इन्द्रा गोदारा ने नागौर निवासी अङ्क्षकत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बुदरों की ढ़ाणी नोखा में 27 मार्च की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि बस सारथी अंकित द्वारा फर्जी टिकट जारी कर राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दज्र कर जांच शुरू कर दी है।




