Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में चुरू के सरदारशहर में रहने वाले प्रजात पुत्र कानाराम ने पति सुखविन्द्र, सास व उसके परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी आरोपी पक्ष के घर पर हुई थी।


शादी के बाद से ही आरोपी पक्ष उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगा। कई बार इसको लेकर समझाईश भी गयी तो आरोपी पक्ष ने आगे से ऐसा नहीं होने का बोला लेकिन नहीं माने। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि दहेज के लालच में ससुराल पक्ष ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



