Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। थाप-मुक्कों से मारपट करने और सोने का लॉकेट छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में साजनवासी निवासी रमेश सिद्ध ने भंवरनाथ, रविन्द्रनाथ, मीरादेवी, रेवंतनाथ, पप्पूनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रोही मेऊसर में 26 मार्च की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने उसके जेब से रूपए, सोने की चैन का लॉकेट तोड़कर छीन ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





