Weather Update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश के अनेक जिलों में लगातार बादलों की आवाजाही जाराी है। गुरूवार को बीकानेर में दिनभर बादलों का डेरा रहा। जिसके चलते गर्मी का असर कम रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 27 मार्च से 30 मार्च तक आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। आज कुल 8 जिलों में मौसम बदल सकता है।

किसानों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर गुरुवार को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर के आसपास मौसम बदल गया। कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई। आज 27 मार्च को चुरू, झुझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!