Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रात के अंधेरे में घर में आग लगाकर नुकसान पहुंचाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र में 7 दिसंबर 2025 की बतायी जा रही है। इस सम्बंध में वार्ड नंबर 2 लूणकरणसर के रहने वाले मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि मघाराम, भंीवराम, मांगीलाल ने उसके घर में आग लगा दी और मारपीट करते हुए तारबंदी की पट्टियां तोड़ दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




