Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रोंग साइड से गाड़ी चलाते हुए युवक को मौत के घाट उतार देने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल पुलिस थाना क्षेत्र के आरडी 682 के पास 24 दिसंबर की दोपहर की है। इस सम्बंध में उपनी निवासी हरिनाथ पुत्र केसरनाथ ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी बाइक चालक ने लापरवाही और रोंग साइड से गाड़ी चलाते हुए पेट्रोल पंप के पास उसके भाई भागनाथ की बाइक के टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





