Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बिजली का काम करते समय करंट लग जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंरगगढ़ के गुसाईंसर बड़ा की है। जहां पर करंट की चपेट में आ जाने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे लक्ष्मण गांव के जीएसएस के पास ही बिजली का काम कर रहा था। तभी वह पोल के करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।




